राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। प्रखंड के गोराईपुर स्थित रामावतार उच्च विद्यालय के प्रांगण में लगी राम अवतार सिंह की मूर्ति का अनावरण विद्यालय के संस्थापक यदुनंदन सिंह के ज्येष्ठ सुपुत्र व राम अवतार बाबू के पौत्र शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर यदुनंदन बाबू के द्वितीय सुपुत्र दिल्ली एम्स के प्रो व सफदरजंग हॉस्पिटल नई दिल्ली के पूर्व निदेशक अवधेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न बाबू के सुपुत्र शान्तनु सिंह, पौत्र राजवीर सिंह, सोनपुर के पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह आदि मौजूद थे। अनावरण समारोह में बोलते हुए शत्रुघ्न बाबू ने कहा कि मेरे दिवंगत पिता जी का जीवन सामाजिक, राजनैतिक व आध्यात्मिकता से गहराई से जुडा रहा। लेकिन जिस तरह का योगदान उन्होंने शिक्षा के उत्थान में दिया वह सदियों तक यादगार रहेगा। जो हमारे सारण का भविष्य गढने मे मील का पत्थर साबित होगा।उन्होने बताया कि मेरे पिताजी को सात वर्ष के उम्र मे ही अपने गांव गोराईपुर की जननी भूमि व परिवेश का त्याग कर शिक्षा ग्रहण करने मेरे दादाजी रामअवतार बाबू के साथ कोलकत्ता जाना पड़ा। यहां से वे फोर्ट विलियम काॅलेज से एम ए की पढाई पूरी कर कोलकत्ता में सामाजिक और राजनैतिक जीवन की शुरूआत की और कई जन कल्याणकारी कार्यों में योगदान दिया। आजादी के बाद इनकी उपलब्धियों से खुश होकर पश्चिम बंगाल सरकार ने फस्ट क्लास सर्टिफिकेट प्रदान किया। इसके बाद वे अपने जन्म स्थल दिघवारा के गोराईपुर आए और यहां से कई जनकल्याणकारी कार्यो का संचालन किया।उन्होने दिघवारा प्रखंड व आसपास के प्रखंड के बच्चों को माध्यमिक से लेकर उच्च माध्यमिक व महाविद्यालयों की स्थापना की।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग