राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के आमडाढ़ी पंचायत के गौसपुर गांव में काली माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर चार दिवसीय महाकाली अचल प्रतिष्ठा महायज्ञ के पहले दिन कलश व शोभा यात्रा गौसपुर के ग्रामीण व क्षेत्रीय जनता के सहयोग से गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। इस आयोजन के पहले दिन जल यात्रा, बेदी पूजन, जल अधिवास व दूसरे दिन सोमवार को अन्नाधिवास, वस्त्राधिवास, मुद्राधिवास का अनुष्ठान विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि तीसरे दिन मंगलवार को फलाधिवास, पुष्पाधिवास, शैय्याधिवास व औषधिवास प्रतिष्ठा होगी। वहीं बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-पूजन व भंडारे के साथ प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आयोजित चार दिवसीय महाकाली अचल प्रतिष्ठा महायज्ञ का समापन होगा।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग