राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा बाजार स्थित न्यू लाईफ क्लिनिक परिसर में जानकी एजुकेशनल एण्ड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर के तत्वावधान में ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव के निर्देशन में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 200 लोगों की अत्याधुनिक मशीनों द्वारा नि:शुल्क सुगर, अस्थमा, बल्ड प्रेशर, होमोग्लोबीन, यूरिक एसिड व अन्य मौसमी बीमारियों की जांच सहित स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार कर नि:शुल्क दवाएं दी गई। इस शिविर में डॉ. एसडीपी यादव, डॉ. पी. कुमार, डॉ. आर. कुमार, डॉ. केडी.यादव, डॉ.आरके यादव, डॉ. संतोष कुमार, नेत्र चिकित्सक डॉ. शैलेश कुमार, ईश्वर दयाल सिंह, रंजीत कुमार सिंह, कुमार ऋषिकेश, धनंजय कुमार, प्रमोद कुमार मिश्रा, सिप्ला रेस्पीरेटरी के टेक्निशियन तथा दवा प्रतिनिधिगण आदि मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग