राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। पंचायत चुनाव को लेकर दस पंचायतों के 335 पदों के लिए आज से नामांकन यानी बुधवार से शुरू होगा। जिसकी तैयारी प्रखण्ड प्रशासन ने पूरी कर लिया और प्रखण्ड में नामांकन के लिए नौ काउंटर बनाए गए हैं। चुनाव का सूचना का प्रकाशन हो गया। 20 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। नामांकन को लेकर बीडीओ द्वारा कर्मियों की नियुक्ति कर दिया गया। नामांकन को लेकर प्रखंड परिसर में बैरिकेडिंग करायी गई है। जिला परिषद पद के लिए नामांकन छपरा एसडीओ कार्यालय में होगा। वहीं मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य व ग्राम कचहरी पंच पद के लिए प्रखंड कार्यालय में नामांकन होगा। बीडीओ प्रशान्त कुमार ने बताया की नामांकन के लिए तैयारी पूरी हो गई है, जो नामांकन सुबह 11 बजे शाम चार बजे तक नामांकन किया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग