पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड मे कार्यरत पंचायत सेवक के द्वारा पंचायत चुनाव की ड्यूटी से रात्रि विश्राम में बहरौली पंचायत भवन पर जाने के दौरान मोबाईल और 800 नगदी छीनने का मामला सामने आया है। मामले में मंगलवार को थाना पुलिस में पंचायत सेवक रविन्द्र नाथ राय के द्वारा आवेदन दिया गया जिसमें उन्होंने बताया कि सोमवार को पंचायत चुनाव में सामाग्री कोषांग सेन्टर का सामना छपरा से लाकर मशरक महाविद्यालय में लाकर रख रात्रि विश्राम के लिए बहरौली पंचायत भवन जा रहा था कि देवरिया मंदिर के पास स्क्रारपियो सवार के द्वारा उन्हें घेर कर मोबाईल फोन और नगदी आठ सौं रुपए छीन लिए गए। थाना पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग