संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। बनियापुर में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आठवें चरण के तहत 24 नवम्बर को बनियापुर में मतदान होनी है। जिसको लेकर गुरुवार (21 अक्टूबर) से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। ऐसे में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व प्रत्याशी भी अपने समर्थकों के साथ डोर- टू डोर भ्रमण कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को नामांकन में शामिल होने के लिये आमंत्रण पत्र के साथ- साथ प्रत्यक्ष रूप से अनुनय-विनय करने में कोई कोर-कसर नही छोड़ रहे है। मंगलवार को मुख्यालय के समीप स्थित सरेया पंचायत की महिला मुखिया समीना देवी ने पंचायत अंतर्गत अपने समर्थकों के साथ घर- घर जाकर लोगों को नामांकन मे मौजूद रहने के लिये न्योता दिया। वहीं उपस्थित पूर्व मुखिया व विकाशसील इंसान पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश सचिव श्रवण महतो ने भी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान महिला मुखिया ने बताया कि मेरा नामांकन 21 अक्टूबर को सुनिश्चित है। जिसमें आप सभी पंचायातवासियो के आशीर्वाद की जरूरत है। मालूम हो कि बनियापुर में पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन कि तिथि 21- 27 अक्टूबर तक निर्धारित किया गया है। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों का जनसम्पर्क अभियान तेज हो गया है। मौके पर जंगबहादुर राम, विजय कुमार, सुरज साह, छटाँकी महतो, मिथलेश शर्मा, पिंटू खरे, गोविंदा सिंह, रूपावली खरे, गीता देवी, मंजू देवी सहित दर्जनों समर्थक उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग