संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। शराब के नशे में धुत हो हल्ला- हंगामा कर रहे व्यक्ति को बनियापुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के हंसराजपुर मोड़ का है।एएसआई अजय कुमार के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि गस्ती के दौरान हंसराजपुर मोड़ के पास पुलिस वाहन पहुँची तो वहाँ देखा गया कि स्थानीय मुकुरधुन राय नशे में धुत हो-हंगामा कर रहे है। जिन्हें पकड़कर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहाँ मेडिकल जांच में चिकित्सक द्वारा शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग