संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में चल रहा है। दोनों पक्षों द्वारा बनियापुर थाने में अलग- अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें दो दर्जन से ज्यादा लोगों को नामजद किया गया है। प्रथम पक्ष की प्राथमिकी बड़ा लौवा निवासी बुटन कुमार ने दर्ज कराई है। जिसमें लौवा छतवा निवासी कृष्णा राय, रंभा कुमारी, शारदा देवी, चुन्नू कुमार, लालझरी देवी सहित नौ लोगों को नामजद कर बताया है कि सभी लोग लाठी- डंडे, रॉड एवं फरसा लेकर दरबाजे पर पहुँच मुझे एवं मेरे दादा जी को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए तथा घर में घुस मेरी चाची के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट कर जख्मी कर दिया। इधर दूसरे पक्ष के लौवा छतवा निवासी लालझरी कुंवर ने विशाल राय उर्फ बुटन राय, ठाकुर राय, संदेश राय, विककी राय, सुनैना देवी, शांति देवी, लाखपति देवी सहित 20 लोगों को नामजद कर बताया है कि मैं और मेरी पोती रंभा कुमारी शौच के लिये घर से बाहर गई थी तभी विशाल राय उर्फ बुटन राय मेरी पोती के साथ दुर्व्यवहार करने लगा। जिसके बाद पुछताक्ष के दौरान सभी नामजद एक होकर मेरे घर मे घुस गए और मेरे पतोहू का सोने का चेन, मंगलसूत्र एवं पोती की शादी के लिये रखे 55 हजार रुपये पेटी तोड़कर निकाल लिए। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग