सारण के नगरा, मढ़ौरा व सदर सीओ का हुआ तबादला
छपरा(सारण)। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत करीब 255 अंचलाधिकारी एवं सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। इसके सारण जिले के तीन अंचल के अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकार के विशेष सचिव राधेश्याम साह ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इसमें नगरा के अंचल अधिकारी मुन्ना प्रसाद को वैशाली के पातेपुर, मढ़ौरा अंचलाधिकारी ओम प्रकाश को शेखपुरा सदर एवं सदर छपरा के अंचलाधिकारी को मुजफ्फरपुर के सरैया में अंचल अधिकारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। सभी स्थानांतरित अंचल अधिकारी को आगामी 10 जुलाई तक नवपदस्थापित अंचल कार्यालय में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। साथ ही स्थानांतरित सभी अधिकारियों को नव पदस्थापित स्थान से हीं जुलाई माह का वेतन प्राप्त करने काे लेकर निर्देशित किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग