विकासशील इंसान पार्टी की 5 जुलाई को होगी डिजिटल रैली, बनियापुर में जोर-शोर से शुरू हुई तैयारी
बनियापुर(सारण)। विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के आह्वान पर अगामी 05 जुलाई को होने वाली डिजिटल रैली के तैयारी बनियापुर में भी जोर शोर से शुरू हो चुकी है। इस दौरान रविवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल महतों की अध्यक्षता में प्रखंड के खाकी मठिया बाजार के समीप सरेया में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमे रैली को सफल बनाने के लिये रणनीति तैयार की गई। साथ ही दर्जनों लोगो को पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण कराया गया।मौके पर मौजूद वीआईपी पार्टी के अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव श्रवण कुमार महतों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जहाँ एक तरफ केन्द्र सरकार “बेटी पढ़ाओ- बेटी बचाओ” का नारा दे रही है वहीं दूसरे तरफ देश के अलग-अलग शेल्टर होम में देश के बेटियो के साथ शर्मसार कर देने वाली गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। जो काफी निंदनीय है। वही डीजल और पेट्रोल के मूल्य में लगातार हो रही बृद्धि को लेकर भी चिंता जताई गई। मौके पर जिलाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ धर्मेन्द्र बैठा, लालबहादुर महतो, देवन्ति देवी, भूषण सिंह, मनोज प्रसाद, रामदयाल प्रसाद, उमेश प्रसाद,मोहम्मद चाँद सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग