दरवाजे पर गंदा करने के विवाद में मारपीट में एक घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के हंसाफीर गांव में रविवार की सुबह दरवाजे पर गंदगी फैलाने के विवाद में बात ही बात में मारपीट में एक व्यक्ति का सर फटने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को परिजनों द्वारा इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसकी पहचान स्व राम बेलास राय के तीस वर्षीय पुत्र शिवजी राय के रूप में हुई है। घायल ने बताया कि बगल का पड़ोसी उसके दरवाजे पर प्रतिदिन गंदगी फैला देता है जिसके बारे में पूछने के दौरान उसके सर पर वार कर दिया। जिसमें सर फट गया।वही परिजनों द्वारा बेहतर इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले जाने की बात बताई गयी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग