खेत जोतने से रोकने के विवाद में मारपीट, आठ घायल
मशरक(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फरदहिया गांव में धान रोपने के लिए खेत जोतने के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट में सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मशरक पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां एक पक्ष की पहचान नरेश शर्मा के तीन पुत्र बाइस वर्षीय सोनू कुमार शर्मा,सत्रह वर्षीय अणु कुमार, उन्नीस वर्षीय अरूण कुमार और दूसरे पक्ष से जनक शर्मा के बाइस वर्षीय पुत्र पप्पू कुमार शर्मा, जगदीश शर्मा के पैंसठ वर्षीय पुत्र रामा शर्मा,स्व बलिराम शर्मा के पचपन वर्षीय पुत्र महेश शर्मा, उमेश शर्मा के बीस वर्षीय पुत्र राकेश कुमार के रूप में हुई।मामले में गांव से आये लोगों ने बताया कि एक ही जमीन को दोनों पक्षों द्वारा अपना बता मारपीट की गई है जिसमें सभी घायल हो गए हैं। मामले की जानकारी होते ही गांव के प्रबुद्ध लोगों ने मौके पर पहुंच मामले में पंचायती कर दोनों पक्षों में सुलह कराया।वही थाना क्षेत्र के ब्राहिपुर गांव में जमीनी विवाद में मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल की पहचान संजीव कुमार सिंह के पंद्रह वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार के रूप में हुई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग