राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, सारण के द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016- 17, 2017- 18, 2018- 19 एवं 2019- 20 में अल्पसंख्यक समुदाय के स्वरोजगार हेतु बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना में पारदर्शिता लाने एवं सामूहिक रूप से ऋण प्रदान करने हेतु योजना वर्ष 2016- 17, 2017- 18, 2018- 19 एवं 2019- 20 के लिए जिला चयन समिति द्वारा चयनित आवेदकों को बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम से प्राप्त निदेश के आलोक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय, सारण, छपरा में दिनांक-20 अक्टूबर से 22 अक्टूबर, 15 नवम्बर से 18 नवम्बर एवं 13 दिसम्बर से 16 दिसम्बर तक शिविर लगाकर कागजीकरण/ दस्तावेजीकरण कार्य निष्पादित किया जाएगा। सभी चयनित आवदेक निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत कागजीकरण करवाना सुनिश्चित करेंगे।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग