पंकज कुमार। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के सीएचसी में बुधवार को नए प्रभारी के रूप में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण ने योगदान दिया वह मकेर पीएचसी में प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं वही सारण सिविल सर्जन के आदेशानुसार उन्होंने मशरक सीएचसी का अतिरिक्त प्रभार लिया। उनके अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल के डॉक्टर एवं मेडिकल स्टाफ द्वारा गर्मजोशी से उनका स्वागत किया गया। सीएचसी में प्रभारी कक्ष में पुराने प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप से उन्होंने प्रभार लिया। नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गोपाल कृष्ण ने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ कर्मियों की सुविधा पर भी विशेष ख्याल रखा जाएगा। सीएचसी में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है वही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को सुचारू रूप से लागूं कर आम आदमी तक पहुंचाना हैं जिससे गरीब परिवार इसका लाभ उठा सकें। मौके पर डॉ एस के विधार्थी, डॉ मंनोरंजन सिंह, डॉ आशीफ इकबाल, स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा सहित दर्जनों मेडिकल स्टाफ मौके पर मौजूद रहें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग