नीरज शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। प्रखण्ड के अमनौर जनता मेला में स्थापित माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन को लेकर भब्य जुलुश निकाली गई।मंगलवार को शरद पूर्णिमा की रात्रि माता रानी को श्रद्धालु भक्त भावभीनी बिभोर होकर बिदाई किया।इस दौरान माता रानी के अंतिम दर्शन के लिए हजारो भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई थी।सभी सर पर लाल पट्टी डाले जय माता दी ,जय माता दी,शेरा वाली जय माता दी।ज्योता वाली जय माता दी की जय जयकारा करते हुए अमनौर बाजार होकर हजारो की संख्या में भक्त अमनौर बाजार होते हुए सर्वोदय मेला पहुँचे, जहा आचार्य अपने मंत्रोउच्चारन कर माता रानी से मिलन कराया तथा खोइचा भराई रश्म कर पर्यटक स्थल केंद्र की तरफ चल दिए। माता रानी को वाहन पर जाते देख नम आंखों से एक ही टके सब देख रहे थे।सबके जुबा पर बस यही था शायद,हमनी के छोरी के नगरीय नु हो कहाँ जइबू ए मई, तुहु बारू हमरो हमतरिया नू हो कइसे करी हम बिदाई।पूर्वरी पोखरा पहुँच माता रानी के मूर्ति का विसर्जन किया गया।इस दौरान समाजसेवी विजय कुमार शर्मा,बिकाश जयशवाल,सचिन गुप्ता,प्रीतम गुप्ता,जगदीश जयशवाल,गोपाल प्रसाद,मुख्य रूप से शामिल थे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग