संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर( सारण)। गस्ती और वाहन चेकिंग के क्रम में सहाजितपुर पुलिस ने शराब के नशे में धुत हो शोर- शराबा कर रहे छह युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पहली प्राथमिक एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह के बयान पर दर्ज की गई है।जिसमे बताया है कि एक बाइक पर सवार तीन युवक हल्ला-गुल्ला करते हुए जा रहे थे।जिन्हें रुकने का इशारा किया गया तो भागने लगे।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।इस दौरान बाइक की तलाशी ली गई तो डिक्की से आठ लीटर देशी शराब बरामद हुआ।जिसके बाद बाइक और शराब को जब्त कर लिया गया।गिरफ़्तार युवकों में सिवान जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के आज्ञा महमदा निवासी संदीप कुमार एवं अफताब अली तथा सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मनोपाली निवासी तारकेश्वर महतों शामिल है। वही एक अन्य मामले में एएसआई भरत राय के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसमे समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के कांचा निवासी नवीन कुमार एवं दीपक कुमार तथा पटोरी थाना क्षेत्र के धमोल निवासी नीतीश कुमार को गिरफ़्तार किया गया है।जो शराब के नशे में धुत थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग