संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर( सारण)। प्रखंड मुख्यालय स्थित शिक्षक सदन में बनाये गए हेल्प डेस्क काउंटर पर अभ्यर्थियों की काफी भीड़ इकट्ठा हो रही है। जहाँ नियुक्त कर्मी अभ्यर्थियों के नामांकन पत्रों की जांच कर त्रुटियों में सुधार कर रहे है। जिससे अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत हो रही है। एआरओ सह प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामप्रसाद सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों की संख्या को ध्यान में रख हेल्प डेस्क के तहत 12 टेबुल लगाए गए है। जहाँ सभी पदों के अभ्यर्थी पहुँच अपने नामांकन पत्रों की जांच करा रहे है। हेल्प डेस्क काउंटर पर नामांकन पत्रों की गहनता से जांच की जा रही है।ताकि नामांकन के दौरान आवश्यक कागजातों की जांच करने में नामांकन के लिये प्रतिनियुक्त कर्मियों को परेशानी न हो वही अभ्यर्थियों को भी ज्यादा भागदौड़ न करनी पड़े।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग