राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

पानापुर व मशरक में छिट पुट वारदातों के बीच शांतिपूर्ण ढ़ग से मतदान संपन्न

राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर/मशरक (सारण)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर चौथे चरण में पानापुर और मशरक प्रखंडों में बुधवार को छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शांतिपूर्ण ढ़ग से संपन्न हो गया। मतदान केद्रों पर सुबह से मतदाओं लंबी लंबी कतारे लग गई। जिसमें महिला मतदाओं की संख्या अधिक देखने को मिली। करीब आधे दर्जन से अधिक मतदान केंद्रो पर इवीएम में गड़बरी आ जाने के कारण विलंब से मतदान शुरु हुआ। सुबह से हो रही हल्की बारिश के बीच भी मतदान प्रायः सभी मतदान केंद्रो मतदाता पर पहुच गए थे। जैसे जैसे दिन बिता गया मतदाताओं लाईने लंबी होती गई। दोपहर तक प्रायः सभी मतदाश केंद्रो पर भीड़ कम हो गया था। लेकिन शाम तक सभी मतदान केंद्रो पर इका दूका मतदाता आकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते रहे है। प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा व्यवस्था का ब्यापक इंतजाम किया गया था। गंडक तटीय इलाके में सुरक्षा ब्यवस्था ब्यापक इंतजाम देखने को मिला। बिहार पुलिस व गृहरक्षक बल के जवान सभी मतदान केंद्रो पर मुसतैद दिखे। गंडक नदी के सारण तटबंध पर पेट्रोलिंग की विशेष ब्यवस्था की गई थी। बाईक सबार पुलिस कर्मी तटबंध पर लगातार गस्त कर रहे थे। सुबह सात बजे मतदान शुरु होने के बाद बुथ संख्या 130, 126, 62, 67, 68, 70 सहित कई मतदान केंद्रो पर इवीएम में खराबी के कारण इवीएम बदलना परा जहां विलंब से मतदान शुरु हुआ। कई मतदान केंद्रो पर बीच बीच में भी इवीएम में खराबी आ गई जिसे ठीक कर लिया गया। चुनाव अवधि के दौरान एसपी संतोष कुमार, एसडीएम योगेंद्र कुमार, डीएसपी इंद्रजीत बैठा, बीडीओ राकेश रौशन, सीओ रंधीर प्रसाद, थानाध्यक्ष महम्मद जकारिया सहित कई वरीय पदाधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।