राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

राष्ट्रीय बिहारी समाज ने कोलकाता में एकमा विधायक को किया सम्मानित

राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। नगर पंचायत एकमा बाजार के राजापुर गांव निवासी व एकमा विधान सभा क्षेत्र के राजद विधायक श्रीकांत यादव को राष्ट्रीय बिहारी समाज की ओर से कोलकाता पश्चिम बंगाल ने सम्मानित किया गया है। बिहारी समाज के मनींद्र सिंह मुन्ना, अंकुल सिंह, अजय यादव, शनि सिंह आदि ने विधायक के कोलकाता स्थित खिदिरपुर कार्यालय जाकर शाॅल एवं मोमेंटो प्रदान कर एकमा विधायक को सम्मानित किया। सम्मानित करते हुए बिहारी समाज के अध्यक्ष मुन्ना सिंह ने कहा कि विधायक श्री यादव एक कर्मठ समाजसेवी हैं। पश्चिम बंगाल में व्यावसायिक कर्म क्षेत्र बनाकर बिहारी समाज की हर तरह से सेवा करने के लिए तत्पर रहने वाले श्री यादव बिहार के सारण जिले के अपने गृह क्षेत्र से पहले ही प्रयास में विधानसभा का चुनाव जीत कर राष्ट्रीय बिहारी समाज को गौरवान्वित किया है। वहीं विधायक श्री यादव ने सम्मानित होने पर बिहारी समाज के प्रति आभार जताते हुए बिहारी समाज की सेवा में हरसंभव सहयोग करने का भरोसा जताया। एकमा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत यादव को कोलकाता पश्चिम में सम्मानित होने पर प्रो. राजगृह सिंह, रामलाल यादव, भूपेन्द्र प्रसाद सिंह, अवधेश यादव, सुभाष प्रसाद यादव, अहमद अली नेताजी, जाकिर हुसैन, मिथिलेश मिश्र, कामरेड अरूण कुमार, सारण स्थानीय निकाय एमएलसी प्रत्याशी सुधांशु रंजन, युवा राजद नेता मनोहर यादव, डॉ. सुनील कुमार गुप्ता, शिवनाथ राम, राजेश्वर मांझी, सुनील कुशवाहा, विमल कुमार राय, अजय कुमार पंडित, आजाद प्रसाद व रवि कुमार महतो, आगमन महतो आदि ने बधाई दिया है।