राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। शराब पीकर रसूलपुर बाजार में हंगामा कर रहे उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नवानगर थाना क्षेत्र के देवकली गांव निवासी मनोज पांडेय को रसूलपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्र में चर्चा है कि रीठ गांव निवासी इन्द्र कुमार पांडेय ने पुलिस को सूचना देकर शराब पीकर रसूलपुर बाजार में अनावश्यक रूप से हंगामा कर रहे अपने बहनोई को गिरफ्तार करवा दिया। गिरफ्तार मनोज पांडेय की चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद रसूलपुर पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग