राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। प्रखण्ड क्षेत्र में आयोजित महावीरी पूजा के अवसर पर कोहड़ा बाजार, चमरहियां, नसीरा, पिलुई, बलेसरा समेत कई स्थानों में भव्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनों गांवों से पहुंचे बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुष समेत बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। वहीं अखाड़े में युवाओं ने अपना करतब दिखाया। उधर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर कोहड़ा बाजार स्थित जंगली बाबा के मजार पर जदयू नेता ओमप्रकाश कुशवाहा समेत दर्जनों लोगों ने चादरपोशी की। वहीं नसीरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि उदय सागर ने बताया कि बुधवार से चमरहियां शिव मंदिर पोखरा परिसर में तीन दिवसीय बजरंग बली मेला शुरू हुआ। जिसमें आसपास के बड़ी संख्या में ग्रामीण सम्मलित होते है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग