अखिलेश्वर पाण्डेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड क्षेत्र में पंचायत आम निर्वाचन के नामांकन में दूसरे दिन नामांकन एक्सप्रेस ने गति पकड़ ली है। दूसरे दिन 14 पंचायतों में विभिन्न पदों के 400 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। कार्यालय सूत्रो के मुखिया पद हेतु 42, सरपंच हेतु 23, बीडीसी के लिए 44 पंच के लिए 61 तथा वार्ड के लिए 230 ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य के काउंटर काउंटर पर देखी गई। वहीं प्रथम दिन 20अक्टूबर को 247 अभ्यर्थियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया था।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग