राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। डॉ निलेश रामचंद्र देवरे, जिला निर्वाचन पदाधिकारी पंचायत– सह- जिलाधिकारी, सारण के द्वारा दिनांक 22 अक्टूबर को मशरख प्रखंड के लिए एवं 23 अक्टूबर को पानापुर प्रखंड के लिए मतगणना की तिथि निर्धारित की गई। दिनांक 20 अक्टूबर को मसरख एवं पानापुर प्रखंड में पंचायत निर्वाचन के उपरांत मशरख प्रखंड के लिए मतगणना की तिथि 22 अक्टूबर को निर्धारित की गई है जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत- -सह- जिला पदाधिकारी सारण डॉ निलेश रामचंद्र देवरे ने मशरख प्रखंड के लिए मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मीगणों को 22 अक्टूबर को मतगणना स्थल पर 5:00 बजे प्रातः काल में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। उसी प्रकार पानापुर प्रखंड के निर्वाचन उपरांत मतगणना की तिथि 23 अक्टूबर निर्धारित है, अतः पानापुर प्रखंड के लिए मतगणना में प्रतिनियुक्त कर्मी गणों को मतगणना स्थल पर 23 अक्टूबर के प्रातः काल में 5 बजे निश्चित रूप से रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग