पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के हनुमानगंज गांव में गुरुवार को बिजली का करेंट लगने से एक शख्स को अचेतावस्था में इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक हनुमानगंज गांव निवासी स्व योगेन्द्र राय का 50 वर्षीय पुत्र राम सागर राय के रूप में हुई। मृत घोषित करते ही सीएचसी का माहौल परिजनों के चित्कार गमगीन हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। वही पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने मौके पर पहुंच पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया और शव को पोस्टमार्टम में भेजवाने में मददगार साबित हुएं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग