संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार से 25 पंचायतों के 789 पदों के लिये नामांकन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। प्रथम दिन के नामांकन में ही काफी संख्या में उम्मीदवार अपने समर्थको के साथ पूर्वाह्न 09 बजे से ही प्रखंड मुख्यालय पहुँचने लगे।जिससे मुख्य बाजार काफी गुलजार दिखा। हालांकि मुख्यालय परिसर में व्यवस्थित ढंग से नामांकन प्रक्रिया को सुचारू ढंग से संचालन को लेकर उम्मीदवार के साथ महज एक प्रस्ताव को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। जिस वजह से मुख्यालय परिसर में स्थिति सामान्य रही। सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य के काउंटर पर रही।जबकि मुखिया, सरपंच और बीडीसी के काउंटर पर औसत भीड़ दिखी। प्रथम दिन के नामांकन में निवर्तमान प्रमुख मंजूषा ओझा ने सतुआ पंचायत से बीडीसी पद के लिये नामांकन पर्चा दाखिल किया। जबकि सरेया पंचायत से निवर्तमान मुखिया समीना देवी,सीता देवी ने नामांकन किया। वही बनियापुर पंचायत से मुखिया पद के लिये भगेरण महतों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया।इधर सरेया पंचायत के वार्ड नं- 13 से वार्ड सदस्य के लिये मोहिनी देवी एवं बीडीसी पद के लिये रेखा कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया।निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि नामांकन के दौरान उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो को ध्यान में रख अलग-अलग पदों के लिये कुल 14 काउंटर बनाये गए है। जहाँ प्रतिनियुक्त सहायक निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में नामांकन का कार्य चल रहा है। वही विधि-व्यवस्था को बनाये रखने के लिये अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम,बनियापुर थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी, एसआई पिन्टु कुमार, एएसआई विजय कुमार सहित काफी संख्या में पुलिस बल मुस्तैदी से जुटे रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग