संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान मुख्य बाजार बनियापुर में पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। उम्मीदवारों के साथ काफी संख्या में समर्थकों के पहुँचने से सुबह 10 बजे के बाद मुख्य बाजार में एकाएक भीड़ एकत्रित हो गई। जिस वजह से वाहन चालकों की कौन कहे पैदल चलने वाले लोगों को भी काफी मसक्कत करनी पड़ी।इस दौरान गाड़िया रेंगती हुई नजर आई। जबकि कुछ वाहन चालक मार्ग बदलकर लिंक रोड से निकलने में लगे रहे। एनएच 331 पर महज आधा किलोमीटर कि दूरी तय करने के लिए भी लोगो को काफी मसक्कत करनी पड़ी। निजी स्कूलों की छुट्टी होने पर बच्चें भी घंटो जाम में फंसे रहे। हालांकि पुलिस प्रशाशन की मदद से जाम को हटवाया गया। उसके बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हुई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग