पानापुर में भी मिला कोरोना मरीज, लोगों में दहशत, कंटेन्मेंट जॉन को रातोरात किया गया सील
- दो सप्ताह पूर्व हीं पंजाब से लौटा था कोरोना संक्रमित
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनाय प्रतिनिधि।
पानापुर (सारण)। कोरोना से वंचित पानापुर प्रखंड के दुबौली गांव में एक 50 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना मिलते ही प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। कंटेन्मेंट जोन घोषित होने के बाद बीडीओ मो.सज्जाद एवं थानाध्यक्ष के डी यादव शनिवार की देर रात तक प्रभावित क्षेत्र को सील करने की कवायद में जुटे रहे। वही कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को छपरा आइसोलेट किया गया है ।बीडीओ मो .सज्जाद ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति 12 जून को पंजाब से घर आया था। तबीयत खराब होने पर 19 जून को उसका सैम्पल जांच के लिए भेजा गया था । इनके सम्पर्क में आये लोगो की पहचान की जा रही है ।क्षेत्र में चर्चा है कि पीड़ित व्यक्ति का भतीजा ग्रामीण चिकित्सक है। ऐसे में अधिकांश लोगों के सम्पर्क में आने के कारण कोरोना के फैलाव की आशंका काफी बढ़ गया है जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग