दो पक्षों के बीच हुई बिवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत से लौटने के दौरान दर्जनों ने मिलकर पूर्व मुखिया के पुत्र सहित दो लोगों की जमकर पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
बनियापुर (सारण)- थानाक्षेत्र के कन्हौली मनोहर मिसकारी टोला में दो पक्षों के बीच हुई बिवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत से लौटने के दौरान नौ ज्ञात सहित दर्जनों अज्ञात लोगों ने मिलकर पूर्व मुखिया के पुत्र सहित दो लोगों की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद नामजदों ने पूर्व मुखिया के पुत्र के पॉकेट से बीस हजार रुपये और गले की सोने की चेन भी छीन ली। मामले की प्राथमिकी तौरेज आलम ने दर्ज करा गांव के ही सुरेश राम, सत्येंद्र पाल, राकेश साह, मुकेश साह, कन्हैया राय, टुनटुन राय, चन्द्रमा राय को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में तौरेज ने बताया है कि वह गांव के ही एक पंचायत में गया था। पंचायती समाप्त होने के बाद वह अपने साथी म. इरफान के साथ लौट रहा था तभी नामजद दर्जनों अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडे लेकर दौर पड़े। जबतक वह कुछ समझ पाता तबतक सभी ने मिलकर पिटाई कर दी। जख्मियों का ईलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराई जा रही है. थाने की पुलिस दर्ज प्राथमिकी के आलोक में अनुसंधान में जूटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग