राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। मुख्य कार्यक्रम छपरा शहर के पुलिस लाइन में किया गया। जहां जिलाधिकारी डॉ निलेश रामचंद्र देवरे व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने दिवंगत पुलिस जनों के स्मृति में बनाए गए शहीद स्मारक का अनावरण किया। इस अवसर पर सारण पुलिस लाइन सहित जिले भर के पुलिस अधिकारी और जवान के साथ शहीद पुलिस जनों के परिवार के सदस्य मौजूद थे। इस दौरान सारण के शहीद पुलिस कर्मियों की याद में बनाए गए शहीद स्मारक पर जिला अधिकारी निलेश रामचंद्र देवरे, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित शहीद पुलिस जनों के परिजनों और पुलिसकर्मियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर काफी भावुक क्षण भी दिखा। जब शहीद पुलिस जनों के परिवारी जन शहीद स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए अपने परिजनों को याद करते हुए फफक पड़े। वहीं वहां उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों की आंखें भी अपने साथियों को याद करके नम हो गयी।
गौरतलब है कि इस शहीद स्मारक पर सिपाही 164 विजय कुमार शहादत दिवस 29 सितंबर 2009, पुलिस अवर निरीक्षक संजय तिवारी शहादत दिवस 22 दिसंबर2014 के साथ ही मढ़ौरा एसआईटी कांड में दोनों शहीद पुलिस कर्मियों शहीद पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश साह और सिपाही 1163 मो फारुख अली शहादत दिवस 20 अगस्त2019 की स्मृति में इस शहीद स्मारक का निर्माण किया गया है। सारण के जिलाधिकारी और सारण के पुलिस अधीक्षक ने इन चारों शहीदों के परिजनों को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा की आज का दिन हमने शहीद पुलिस जनों को याद कर श्रद्धासुमन अर्पित कर व उनके परिजनों का आभार प्रकट करके किया है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग