राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। में कीटनाशक दवा खाने से एक महिला की मौत हो गयी है। एकमा प्रखण्ड के पांडेय छपरा गांव के राहुल साह की पत्नी प्रतिमा देवी(40) की मौत कीटनाशक दवा खाने से हो गई है. परिजनों की सूचना पर रसूलपुर थाने की पुलिस अवर निरीक्षक रिंकी कुमारी ने मृतिका प्रतिमा देवी के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। पुलिस ने महिला के घर में स्थित बिछावन के समीप से कीटनाशक दवा की शीशी भी बरामद किया है. इस मामले को लेकर मृतिका प्रतिमा देवी के परिजन चिंतित परेशान व हतप्रभ है. इस मामले में कई तरह की चर्चा हो रही है. बताया जाता है कि पुलिस व परिजनों ने इस घटना की सूचना मृतिका प्रतिमा दवी के मायके वालों को दूरभाष पर दे दिया है.पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग