तरैंयाँ के दर्जनों गाँवों में मुखिया संगम बाबा का जनसम्पर्क अभियान
- तरैंयाँ के फरीदपुरा गाँव की जर्जर सङक को लेकर जनप्रतिनिधियों पर ग्रामीणों की नाराजगी
- गरीब बेटियों के विवाह में संगम बाबा का बढ-चढकर सहयोग
सुभाष प्रसाद। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
तरैंयां (सारण)। तरैंयाँ प्रखंड के चंचलिया, चैनपुर, पचरौर पट्टी, फरीदपुरा, भलुआँ, पचभिण्डा व पानापुर के मुरलीमठ, करचोलियाँ गाँव में मुखिया संगम बाबा ने जनसम्पर्क कर लोगों से मुलाकात कर समस्याओं पर चर्चा की । वहीं फरीदपुरा गाँव में प्रवेश करने वाली मुख्य सङक की जर्जर स्थिति बनी हूई और बारिश कि वजह से उस सङक पर पैदल चल पाना भी मुश्किल है, वर्षों से जर्जर कच्ची सङक को लेकर वहाँ के ग्रामीणों में काफी आक्रोशित है । वहीं चंचलिया पंचायत के सुरेश महतो, मुन्ना राम व मन्नू शर्मा की बेटी की शादी में मुखिया संगम बाबा ने राशन-कपङे व नगद आर्थिक सहयोग किया । मौके पर फुलेना राय, सोनू राय, मनोज राय, टुटु सिंह, सोनू सिंह, शहबाज आलम, सत्येंद्र राम, राजेश साह, पवन कुमार, छोटू आशिष सिंह मौजूद थे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग