प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम से मन जोश और उत्साह से भर जाता है- जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
जलालपुर (सारण)। प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मन की बात सुनने से मन जोश और उत्साह से भर जाता है |शरीर मे नई ऊर्जा आ जाती है ,उक्त बातें महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने जलालपुर स्थित अपने आवास पर प्रधानमंत्री के 66 वे मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद कहीं |उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हमेशा मन की बात कार्यक्रम में देश के विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हैं| लोगों की सुझाव को सुनते हैं तथा उनका सम्मान करते हैं |इससे काफी प्रेरणा मिलती है| उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात कार्यक्रम में बताया कि भारत के वीर सैनिकों ने दिखा दिया है कि भारत अपनी मान पर आंच नहीं आने देगा| भारत मित्रता निभाना जानता है तो आंख में आंख डालकर देखना और उचित जवाब देना भी जानता है| हमारे वीर सैनिकों ने दिखा दिया है कि वह कभी भी मां भारती के गौरव पर आंच नहीं आने देंगे |उन्होंने लद्दाख में शहीद हुए 20 सैनिकों की शहादतको नमन करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी| उन्होंने अपने बिहार के शहीद कुंदन कुमार के पिताजी के कहे वाक्य को दुहराया जिसमें उन्होने कहा था कि बेटा के शहादत पर गर्व है| वह अपने पोतों को भी देश की रक्षा के लिए सेना में भेज देंगे |यही हौसला हर शहीद परिवार का है |प्रधानमंत्री ने कहा कि संकट चाहे जितना बड़ा हो भारत के संस्कार निस्वार्थ भाव से सेवा की प्रेरणा देते हैं| आज भारत ने जिस तरह से मुश्किल समय में दुनिया को मदद की है |वह आज शांति और विकास में भारत की भूमिका को और मजबूत किया है|उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से ज्यादा सतर्कता हमें अनलॉक के दौरान बरतनी है |इस बात को सभी को याद रखना है कि अगर वे मास्क नहीं पहनते हैं तथा दो गज की दूरी का पालन नहीं करते हैं तो अपने साथ-साथ दूसरों को भी जोखिम में डाल रहे होते हैं |उन्होंने एम्फान साइक्लोन, टिड्डी दल तथा भूकंप पर भी चर्चा की उन्होंने कहा कि भारत का भाव बंधुता का है हम इन्हीं आदर्शों पर आगे बढ़ते रहेंगे| अंत मे सांसद सिग्रीवाल ने मन की बात कार्यक्रम को बेहद सफल व प्रभावकारी बताया| उपस्थित लोगो ने तालियां बजाकर स्वागत किया |मौके पर उमेश तिवारी प्रमोद सिग्रीवाल, रामाशंकर मिश्र शांडिल्य, पंकज कुमार सिंह ,निलेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, सुबोध दूबे ,विजय कुमार सिंह ,दिलीप कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष ढुनमुन सिंह सहित कई अन्य भी उपस्थित रहे|वही कोपा मे भी मन की बात कार्यक्रम को आम लोगों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ ने सुना तथा सराहा |मौके पर हेमनारायण सिंह, कुंदन सर्राफ ,राकेश सिंह, अमन सिंह ,चंदन सोनी, पप्पू सिंह ,राजकिशोर साह,संतोष पंडित ,बुधन प्रसाद थे|
अन्य खबरों के लिए आप हमारे वेवसाईट www.rashtranayaknews.com पर देख सकते है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी