संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नामांकन के दूसरे दिन कुल 371 प्रत्याशियों ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। जिसमें 189 पुरुष और 182 महिलाये शामिल रही।दूसरे दिन के नामांकन में पुरूषों की संख्या महिलाओं से अधिक रही। प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर ने बताया कि मुखिया पद के लिये 12 पुरूष और 18 महिलाओं के साथ कुल 30 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। जबकि बीडीसी के लिये 17 पुरुष और 20 महिला के साथ 37 उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वही सरपंच के लिये 90 पुरुष और 07 महिला के साथ 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।वार्ड के लिये 108 पुरुष और 113 महिलाओं के साथ कुल 121 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। वही पंच के लिये 43 पुरूष और 24 महिला के साथ कुल 67 उम्मीदवारो ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया। मालूम हो कि आठवें चरण के तहत 24 नवम्बर को बनियापुर के 25 पंचायतो में 789 पदों के लिये चुनाव होनी है। जिसके लिये गुरुवार से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हुई है। निर्धारित समय तक सभी 14 काउंटरों पर प्रत्याशियों की भारी भीड़ जुटी रही। जिसको व्यवस्थित करने के लिये पर्याप्त संख्या में पुलिस बल के जवान उपस्थित थें।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग