संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। सुरौंधा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी अनिल कुमार साह की स्कॉर्पियो चोरी कर ली गयी है। मामले की शिकायत मुखिया प्रत्याशी ने स्थानीय थाने की पुलिस को दी है। प्रत्याशी ने बताया है कि वह रोज की भांति अपनी स्कॉर्पियो दरवाजे के सामने खड़ी कर सोने चला गया। जब परिवार के लोग सुबह में जगे तब स्कोर्पियो गायब था। स्कोर्पियो के गायब होने की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग हतप्रभ रह गए। चोरी मामले की जांच पड़ताल पुलिस शुरू कर दी है। प्रत्याशी ने बताया कि उसकी लोकप्रियता और जन समर्थन को देख कुछ लोग षड्यंत्र कर रहे हैं। उसी षड्यंत्र के तहत स्कोर्पियो की चोरी की गई है। जिसकी जांच जरूरी है।प्रत्याशी ने मामले की निष्पक्ष जांच और स्कोर्पियो बरामदगी की गुहार लगाई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग