राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। शुक्रवार को पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में नवनियुक्त मंडल उप प्रबंधक रेलवे मुरली मनोहर प्रसाद को दिघवारा वैश्य समाज की ओर से बुके भेंटकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वैश्य समाज की ओर से डॉ अरविंद कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया। डॉ कुमार के द्वारा उनके व्यक्तित्व की सराहना की गई। साथ ही उनके द्वारा किए जा रहे कर्तव्य निर्वाहन को सदैव करते रहने के साथ उनके सरल स्वभाव, मृदुभाषी एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के लिए आभार व्यक्त करने के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर महेश प्रसाद स्वर्णकार, प्रभु प्रसाद, अमित कुमार एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग