राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। मिस्र इजिप्ट से मिस्र में हो रहे वर्ल्ड किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप भारतीय खेमे में सारण जिले के दिघवारा से गई। राम जंगल सिंह बॉक्सिंग क्लब की खिलाडी के खिलाडी पल्लवी राज, जो आमी गांव की निवासी है, ने विश्व किक बॉक्सिंग में गोल्डन पंच के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया है। जिससे सारण जिले के साथ-साथ बिहार और देश का मान बढ़ाया है। इस खुशी के मौके पर पूरे दिघवारा क्षेत्र में खुशी का माहौल है और उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में राम जंगल सिंह कॉलेज के संस्थापक सचिव एवं भाजपा नेता अशोक सिंह, प्राचार्य अरुणेश सिंह, उमेश सिंह, कन्हैया सिंह मनोज सिंह सुरजीत सोनू डॉक्टर एस के सिंह, अरुण सिंह, पत्रकार केके सिंह सेंगर, प्रो अजीत कुमार सिंह, मनिंदर नाथ सिंह मुन्ना, पंचायत के पूर्व मुखिया कुणाल सिंह, पूर्व जिला पार्षद सोना देवी, पूर्व प्रखंड प्रमुख जनार्दन सिंह चौहान, पूर्व प्रमुख रितेश सिंह, पूर्व मुखिया बबलू सिंह, ग्राम पंचायत राज रामपुरा आदि शामिल हैं।


More Stories
कला के संरक्षण, संवर्द्धन एवं विकास के लिए कलाकारों का शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज