संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। दहेज के लिए नव विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने की एक प्राथमिकी पीड़िता ने दर्ज कराया है। थानाक्षेत्र के पिठौरी निवासी पीड़िता पूजा देवी ने मामले में पति कुश महतो, ससुर मोहर महतो, सुनील महतो, सुधीर महतो, लव कुमार महतो, नितेश कुमार, मिथिलेश महतो, सुनील महतो सहित आठ लोगों को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया है कि उसकी शादी बीते वर्ष 15 जून 2020 को हुआ था। पिता ने शादी में सामर्थ्य के अनुसार डेढ़ लाख रुपये, आभूषण व बाइक दिया था। शादी के दिन से ही ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिसको लेकर कई बार बीच बचाव किया गया। लेकिन इसका असर ससुराल वालों पर नहीं हुआ। बीते 22 अगस्त को नामजद ससुराल वालों ने मुझे काफी प्रताड़ित किया। विरोध करने पर सभी ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। फिलहाल वह अपने मायके में रह रही है।
बनियापुर(सारण)।शादी की झांसा देकर किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करा न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया है कि गांव के ही राजेन्द्र राम ने शादी की झांसा देकर उसके साथ एक वर्षो तक शारीरिक शोषण किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया। फिर अश्लील बीडीओ को वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ यौन शोषण किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी। जान माल की क्षति और वीडियो वायरल होने के डर से वह चुपचाप प्रताड़ना बर्दास्त करती रही। जब शादी की बात की गई तब वह कम उम्र की होने की बात कह टालता रहा। मामले में देवेंद्र राम, सुरेंद्र राम, मिनता देवी तथा देवलाल राम को नामजद किया गया है।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा