संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। नामांकन के तीसरे दिन शनिवार को मुख्य बाजार सहित प्रखंड मुख्यालय में औसत से कम भीड़ रही। जिस वजह से चुनाव कार्य मे लगे कर्मियों सहित बाजार के लोगों ने राहत की सांस ली। वही भीड़- भाड़ कम होने की वजह से एनएच 331 पर गाड़ियों का परिचालन भी सामान्य रहा। हालांकि विधि व्यवस्था बनाये रखने एवं शांतिपूर्ण माहौल में नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराने को लेकर प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर,अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम, थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी सहित सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी मुस्तैद रहे। तीसरे दिन के नामांकन में सबसे ज्यादा भीड़ वार्ड सदस्य, मुखिया एवं बीडीसी प्रत्याशी के काउंटर पर रही। जबकि पंच और सरपंच के काउंटर पर औसत से कम भीड़ दिखी। बताया जाता है कि आगामी सोमवार को होने वाली नामांकन में अप्रत्याशित भीड़ होने का अनुमान है।ज्यादातर निवर्तमान मुखिया सहित पूर्व मुखिया एवं कद्दावर उम्मीदवारों का नामांकन सोमवार को ही निर्धारित है। जिसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी मुक्कमल तैयारियां की जा रही है। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि उम्मीदवारों को किसी प्रकार की परेशानी न हो को ध्यान में रख अलग-अलग पदों के लिये कुल 14 काउंटर बनाये गए है। जबकि मुख्यालय परिसर में उम्मीदवार के साथ महज एवं प्रस्तावक को ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग