बिजली के झटके से महिला अचेत, सदर अस्पताल रेफर

पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मशरक (सारण)। प्रखंड के पूर्वी पंचायत के दक्षिण टोला गांव में बिजली के करेंट से महिला अचेत हो गई। परिजनों द्वारा अचेतावस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। अचेत महिला की पहचान राजकिशोर राय की 60 वर्षीय पत्नी ललिता देवी के रूप में हुई। मामले में महिला के परिजनों ने बताया कि घर में चोकर का झोला खूंटी में टांगने गयी थी वही बगल में बिजली के बोर्ड से निकले तार के सम्पर्क में उसका हाथ आ गया जिससे वो वहीं अचेत हो गई। परिजनों ने डंडे की सहायता से उसे सटे तार से अलग किया और इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। महिला को दो पुत्र और दो पुत्री हैं । अचेत महिला के परिजनों के चित्कार से पीएचसी परिसर का माहौल गमगीन हो गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग