संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी प्रखंड के मटियार उच्च विद्यालय के क्रीड़ा मैदान पर शनिवार को खेले गए एक दिवसीय महिला फुटबॉल के फाइनल मुकाबले में सिवान की टीम ने मैरवा की टीम को शून्य के मुकाबले छह गोलों से जीतकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। सर्बोदय फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित मैच में विजेता टीम के कप्तान रूबी कुमारी तथा मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार नेहा शर्मा को महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने शील्ड कप टीशर्ट आदि अन्य उपहारों से सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने खेल को सामाजिक समरसता का प्रतीक बतलाते हुए कहा कि सुखद जीवन के लिए शारीरिक सबलता भी जरूरी है। समारोह में मुखिया सुनैना देवी, मुकेश सिंह, चैतेन्द्र नाथ सिंह, पूर्व मुखिया पति जय प्रकाश महतो सोहन सिंह ,विक्की सावन, गायक परशुराम साहनी, बिट्टू दुबे ,अरविंद सिंह ,मंटू सिंह, सरपंच अर्जुन भगत तथा आदित्य पटेल आदि अनेक गणमान्य मौजूद थे। खेल का संचालन विजय सिंह तथा समारोह का संचालन बुधन तिवारी ने किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग