राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के 18 पंचायतों में 9वें चरण में आगामी 29 नवंबर को होने वाले पंचायत चुनाव हेतु प्रखंड कार्यालय मुख्यालय में बनाएं गए 18 काउंटरों पर शनिवार को पहले दिन स्वच्छ व शांतिपूर्ण वातावरण में विभिन्न पदों के लिए 54 महिला व 54 पुरुष सहित कुल 108 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) डॉ सत्येंद्र पराशर ने बताया कि पहले दिन मुखिया पद के लिए परसा उत्तरी पंचायत से मुन्ना प्रसाद, परसा दक्षिणी से अनीता देवी प्रथम व अनीता देवी द्वितीय, परसा दक्षिणी से मधु सिंह व सिंधु देवी, रामपुर विंदालाल से प्रियंका देवी, एकसार पंचायत से वकील महतो आदि सहित कुल 15 लोगों ने नामांकन किए। वहीं सरपंच पद के लिए आमडाढ़ी से नीलू सिंह सहित कुल छह, बीडीसी पद हेतु नवादा से सोनी देवी सहित कुल 13, वार्ड सदस्य के लिए बलिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 से वार्ड सदस्य हेतु अशोक भारती आदि अन्य सहित कुल 59 और पंच पद के लिए नौ महिला व छह पुरुष सहित 15 लोगों को मिलाकर विभिन्न पंचायतों के कुल 108 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बीडीओ डॉ पराशर ने बताया कि रविवार को नामांकन पत्र नहीं भरे जाएंगे। सोमवार से पुनः 29 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी (पंचायत) डॉ सत्येंद्र पराशर, सीओ सह वाहन कोषांग प्रभारी कुमारी सुषमा, बीईओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी कृष्ण किशोर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सह एआरओ रामाधार चौधरी, एमओ कौशल कुमार मंडल, विनोद कुमार, दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार यादव, छविनाथ मांझी, योगेश सिंह, सुजीत कुमार, उमेश कुमार, निर्भय सिंह, हरे राम पंडित, बबिता कुमारी, एकमा थानाध्यक्ष देव कुमार तिवारी, एएसआई टिंकू कुमार, नैन्सी कुमारी आदि के अलावा शांति व्यवस्था हेतु एकमा थाने का पुलिस बल मुस्तैद रहे।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग