संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। गस्ती के दौरान सहाजितपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कारवाई करते हुए शराब के नशे में धुत हो सड़क पर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसआई अमित कुमार राम के बयान पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें बताया गया है कि सूचना मिली कि एनएच 331 पर कोल्लूआ फील्ड के समीप दो युवक नशे में धुत ही शोर- शराबा और हंगामा कर रहे है।जिसपर त्वरित कारवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचा तो पुलिस वाहन को देख दो युवक भागने लगे। जिन्हें बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। दोनों युवकों के मुँह से शराब की गंध आ रही थी। जिनकी मेडिकल जांच में भी शराब पीने की पुष्टि की गई। जिसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार युवकों में थाना क्षेत्र के कोल्लूआ निवासी 30 वर्षीय मदन राम एवं 32 वर्षीय दिनेश कुमार शामिल है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग