संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। ऊर्जा चोरी के मामले में जुर्माना लगाते हुए विधुत आपूर्ति प्रशाखा बनियापुर-02 के जेई पवन कुमार ने सहाजितपुर थाने में लिखित आवेदन दे उचित कारवाई का अनुरोध किया है। दिए आवेदन में जेई ने बताया है कि ऊर्जा चोरी के बिरुद्ध वरीय पदाधिकारियों द्वारा छापेमारी दल का गठन किया गया था। जिसमें मेरे साथ मानव बल के रूप में राजकिशोर सिंह, अरुण कुमार ,प्रमोद कुमार एवं विजय कुमार शामिल थे।टीम श्रीपुर में मिथलेश सिंह के व्यवसायिक परिसर में पहुँची तो पाया गया कि 85 हजार का विधुत विपत्र बकाया होने के कारण गत मार्च महीने में ही इनका बिधुत संबंध बिच्छेद कर दिया गया था। बावजूद इसके इनके द्वारा बकाया राशि एवं आरसी- डीसी शुल्क जमा किये बगैर एलटी लाइन में सर्बिस तार को संयोजित कर अनाधिकृत रूप से बिधुत ऊर्जा का उपयोग किया जा रहा था। जो ऊर्जा चोरी के श्रेणी में आता है। छापेमारी के दौरान इनका शीर्ष भार 780 वाट पाया गया। ऐसे में इनके इस कृत्य से बिधुत विभाग को पचास हजार की अनुमानित क्षति हुई है। जबकि पूर्व में बकाया राशि पचासी हजार थी। इस प्रकार उक्त उपभोगता पर दंड के रूप में कुल एक लाख छतीस हजार का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही बिधुत चोरी के बिरुद्ध भारतीय बिधुत अधिनियम के तहत कारवाई करने की बात कही गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग