संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बृद्ध महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए सहाजितपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मामला थाना क्षेत्र के शेखपुरा का है। दर्ज प्राथमिकी में शेखपुरा निवासी कमलावती देवी ने बताया है कि बगल के ही नारद सिंह, चाँदमुनि देवी, शशिकांत सिंह एवं रवि कुमार ने मेरी माँ जानकी कुंवर की गला दबाकर हत्या कर दी है। जब मैं तथा मेरी बहन नगरा थाना क्षेत्र के अरवा कोठी निवासी विजयन्ती देवी अपनी मां से मिलने गई तो सभी नामजद गाली-गलौज करते हुए भगा दिए तथा धमकी दिए की भागो नही तो तुमलोगों को भी जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता ने हत्या में सिसई निवासी अपने मामा मुनेश्वर सिंह की भी संलिप्तता की बात कही है तथा सभी नामजदों को दबंग प्रबृत्ति का बताया है। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने आवश्यक कारवाई पूरी करते हुए शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल छपरा भेज दिया।वही दर्ज प्राथमिकी के आलोक में घटना से जुड़ी तमाम बिंदुओं को ध्यान में रख सभी बिंदुओं पर जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग