राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। फर्ज भरोसे का, अभिलाषा क्षेत्र की तरक्की का, सम्मान बुजुर्गों का, साथ युवाओं का हमेशा निभाऊंगा। मैं एकमा भाग तीन की जनता को विश्वाश दिलाता हूं। कि जब तक एकमा भाग तीन को खुशहाल व समृद्ध नहीं बनाऊंगा, तब तक चैन की सांस नहीं लूंगा। यही मेरी पहली प्राथमिकता है। उक्त बातें एकमा भाग 3 के भावी जिला परिषद प्रत्याशी रामावती सिंह के प्रतिनिधि व पूर्व प्रत्याशी पंकज सिंह ने अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पचुआ पंचायत के बदरजीमी समेत अन्य गांवों में जनसंपर्क के दौरान कहीं। वहीं पंकज सिंह ने बताया कि एकमा भाग तीन की जनता एकजुट है और वह शिक्षित, कर्तव्यनिष्ठ व सेवाभावी उम्मीदवार को ही अपना आशीर्वाद देगी। इस मौके पर आम जनता भी मौजूद थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग