पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के खजुरी पंचायत के पकड़ी गांव में पंचायत चुनाव के जीत के बाद जीत की खुशी में एक युवक द्वारा गाली गलौज करते हुए विडियो वायरल करने पर गांव में तनाव बना हुआ है। मामले में थाना पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। मामले में ग्रामीण ने बताया कि उन्हीं के गांव का एक युवक पंचायत चुनाव में मुखिया के जीत के बाद गाली गलौज करते हुए जश्न मनाते विडियो वायरल कर दिया जिसमें उसके द्वारा गाली गलौज की जा रही है जिसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग