पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में बिजली बिल बकाया रखने वाले 81 उपभोक्ताओं का बकाया राशि जमा नहीं करने पर रविवार को कनेक्शन काट दिया गया। मामले में जेई विक्रम कुमार ने बताया कि मशरख बाजार समेत बंगरा, पकड़ी और सेरूकहा में विशेष अभियान चलाकर लगभग 81 उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया गया जिसमें मशरक बाजार में 36,बंगरा में 24, पकड़ी में 19 और सेरूकहा में 12 उपभोक्ता हैं। जिसमें 12 बड़े बकाया रखने वाले उपभोक्ता में माँ किरण वर्कशॉप कार सर्विस गोपालवाड़ी 62 हजार, कृष्णकांत सिंह सिनेमा रोड 75 हजार ,बैधनाथ प्रसाद बोर्ड मिडिल के पास 76 हजार, गौरी शंकर प्रसाद 72 हजार अनिल रस्तोगी 40 हजार बकाया रखने पर बिजली कनेक्शन काट दिया गया। वही बिजली बिल बकाया रखनें वालों के खिलाफ 3 अक्टूबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग