राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बनवार गांव निवासी व सेना के जवान मनीष कुमार सिंह के ब्रह्मपुर छपरा में निर्माणाधीन एक मकान से निर्माण सामग्री चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। उन्होंने इस संबंध में भगवान बाजार थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि चोरी गई सामग्री सहित भवन निर्माण की जिम्मेवारी रिविलगंज वार्ड नम्बर 5 के निवासी राजदेव महतो को उन्होंने सौंप दी थी। इसके बावजूद चोरों ने जनरेटर, लोहे का रॉड, दरवाजा, खिड़की सहित करीब दो लाख से अधिक की सामग्री चोरी कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग