राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा सिवान-मुख्य मार्ग के दाउदपुर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा भेजा गया। जबकि जख्मी महिला को गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने पटना रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायलों में बनवार के समीप साधपुर छतर गांव निवासी रंजय सिंह की पत्नी रेणु देवी बताई जाती है। वही दाउदपुर स्थित ग्रामीण बैक के समीप सड़क पार करने के दौरान एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के बंघवना गांव निवासी सोनू पांडेय बाइक दुर्घटना में जख्मी हो गए। वे अपनी बाइक पर कोपा बाजा से एकमा जाने के क्रम में किसी वाहन की रफ्तार से बचने के दौरान दुर्घटना के शिकार हो गए स्थानीय लोग व पुलिस के मदद से जख्मी को निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने छपरा भेज दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग