पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस गश्ती दल में जमादार जयराम प्रसाद ने सड़क दुघर्टना में गंभीर रूप से घायलावस्था इलाज के लिए एक युवक को भर्ती कराया गया।घायल युवक की पहचान नही हो सका। वही ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ अनंत नारायण कश्यप ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घटना के बारे में थाना पुलिस जमादार जयराम प्रसाद ने बताया कि युवक को घायलावस्था में किसी चार चक्का सवार के द्वारा महावीर चौक पर उतार दिया गया था जिसे इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया है जहा युवक की पहचान नही हो सकी है। पहचान की कोशिश की जा रही है साथ ही जांच-पड़ताल की जा रही है।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग